PM Kisan Yojana e KYC for 20th Installment: जब भी सरकार किसी योजना की शुरुआत करती है तो उस योजना को शुरू करने के पीछे कोई न कोई उद्धेश्य जरूर होता है। जैसे, कई योजनाओं को किसी खास वर्ग के लिए शुरू किया जाता है ताकि उनकी मदद की जा सके। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ पात्र किसानों को दिया जाता है।
{"_id":"685b83f5d3a40a290701ac03","slug":"pm-kisan-yojana-e-kyc-for-20th-installment-check-pm-kisan-kyc-online-process-2025-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: बिना e-KYC करवाए नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, जानें घर बैठे करवाने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: बिना e-KYC करवाए नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, जानें घर बैठे करवाने का तरीका
Wed, 25 Jun 2025 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:38 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ki 20 Kist: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको इस योजना के तहत मिलने वाली किस्तों का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी हो जाता है ई-केवाईसी का करवाना।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों है ई-केवाईसी जरूरी?
- दरअसल, किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई-केवाईसी सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। इससे ये पहचान की जा सकती है कि योजना के तहत मिलने वाला लाभ सही व्यक्ति के पास पहुंच रहा है। इसलिए ही पीएम किसान योजना के तहत भी किसानों की ई-केवाईसी करवाकर सही लाभार्थी की पहचान की जाती है।
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
घर बैठे कैसे करवाएं?
स्टेप 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे घर बैठे ही करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- अगर आप चाहें तो अपने मोबाइल में आधिकारिक किसान एप को भी ओपन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'ई-केवाईसी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आधार कार्ड से जुड़ी मांगी गई जानकारी दर्ज करें
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो नंबर आधार कार्ड से लिंक है) पर एक ओटीपी आएगा
- इस आए हुए ओटीपी को भरें जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाती है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त कब जारी हो सकती है?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, इससे पहले आप 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं किस्त को देख लें या इससे पहले भी जारी हुई किस्तों को देख लें, तो ये सभी किस्तें लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी हुई हैं। ऐसे में 20वीं किस्त के लिए माना जा रहा है कि ये किस्त जून में ही जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का जरूर इंतजार है।