फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है 15वीं किस्त

Thu, 26 Oct 2023 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Oct 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to which mistakes can farmers 15th installments get stuck
इन गलतियों को कारण अटक सकती है किस्त। - फोटो : Amar Ujala

15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं पर हर साल काफी पैसे भी खर्च होते हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। केंद्र सरकार इस योजना का संचालन करती है और किसानों को इस योजना के जरिए लाभ पहुंचाया जाता है। लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ गलतियां हैं जिन्हें करने पर किसानों की किस्त अटक भी सकती है? तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: Due to which mistakes can farmers 15th installments get stuck
इन गलतियों को कारण अटक सकती है किस्त। - फोटो : istock

इन गलतियों के कारण अटक सकती है किस्त:-

पहली गलती

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए आपको भू-सत्यापन करवाना जरूरी है। नियमों के तहत जो किसान इसके लिए पात्र नहीं होगा या जो इस काम को नहीं करवाएगा, वो किस्त के लाभ से वंचित रह जाएगा।
PM Kisan Yojana: Due to which mistakes can farmers 15th installments get stuck
इन गलतियों को कारण अटक सकती है किस्त। - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटकना तय है। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना जरूरी है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to which mistakes can farmers 15th installments get stuck
इन गलतियों को कारण अटक सकती है किस्त। - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप बैंक से भी इस काम को करवा सकते हैं। वहीं, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी आप ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to which mistakes can farmers 15th installments get stuck
इन गलतियों को कारण अटक सकती है किस्त। - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • क्या आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक है? अगर नहीं, तो इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस काम के अधूरे रहने पर आपकी किस्त अटक सकती है। आधार को बैंक खाते से लिंक करवाने के लिए आप अपने बैंक में संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed