PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं, जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार जरूरतमंद और गरीब किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस बार 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी की गई, जिसमें लगभग 8.5 करोड़ पात्र किसानों को किस्त के पैसे दिए गए। पर कई किसान ऐसे भी हैं, जिनको अब तक 14वीं किस्त नहीं मिली है। ऐसे में क्या किसानों के पास अभी कोई ऐसा विकल्प मौजूद है, जिससे उन्हें किस्त के पैसे मिल सकते हैं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
{"_id":"64cc7efe956e08013a06b9b7","slug":"pm-kisan-yojana-can-farmers-still-get-14th-installment-check-details-2023-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर अब तक नहीं मिली है 14वीं किस्त तो न हो परेशान, अब भी है किसानों के पास ये विकल्प","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर अब तक नहीं मिली है 14वीं किस्त तो न हो परेशान, अब भी है किसानों के पास ये विकल्प
Fri, 04 Aug 2023 10:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के लिए किसान क्या कर सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के लिए किसान क्या कर सकते हैं?
- फोटो : istock
नहीं आई किस्त तो क्या कर सकते हैं किसान?
नंबर 1
- जिन किसानों को 14वीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें सबसे पहले बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहिए। साथ ही यहां से आप ये भी जान सकते हैं कि आपको किस कारण से किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। ऐसे में इन गलतियों को ठीक करवाकर किस्त का लाभ लिया जा सकता है।
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के लिए किसान क्या कर सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपको भी किस्त के पैसे अब तक नहीं मिले हैं, तो अपना ई-केवाईसी स्टेटस जरूर चेक करें क्योंकि हो सकता है कि ये आपकी हुई न हो। ऐसे में आप बैंक जाकर, खुद किसान पोर्टल से या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के लिए किसान क्या कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
नंबर 3
- पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हुए हैं और आपको किस्त नहीं मिली है, तो ऐसी स्थिति में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं। आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के लिए किसान क्या कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
- इसके अलावा आप योजना के टोल फ्री नंबर 1800115526 या फिर लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां कॉल करके आप किस्त न मिलने का कारण तो जान ही सकते हैं। साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि क्या सुधार करके आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।