PM Kisan Yojana 22 Installment Date: सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मौजूदा समय में ही कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसमें कई अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की इस योजना में सिर्फ वे किसान आवेदन कर सकते हैं जो पात्र होते हैं।
अगर आप भी पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की राशि प्राप्त कर सकते हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है और अगर आप भी इस किस्त के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां जान सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं किस साल 2026 में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
अब तक आई कितनी किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इससे पहले कुल अब तक 21 किस्त जारी हो चुकी हैं। बात अगर पिछली किस्त यानी 21वीं किस्त की करें तो बीती 19 नवंबर को ये किस्त जारी हुई थी। हर बार की तरह इस किस्त को भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था। लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिला।
3 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में अब बारी 22वीं किस्त की है। पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इससे पहले जारी हो चुकी किस्त इसी क्रम में जारी हुई। ऐसे में अब 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी 2026 में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 22वीं किस्त रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
4 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
पोर्टल पर आएगी जानकारी
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि योजना से जुड़ी हर एक जानकारी, पल-पल की अपडेट, किस्त जारी होने की तारीख, कितने किसानों को लाभ मिला चुका है आदि। ये सब जानकारी आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर मिलेगी। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक किसान एप पर भी जा सकते हैं।
5 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम ध्यान से करवा लें:-
- पीएम किसान योजना के तहत किस्त का लाभ लेना है तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं, क्योंकि अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का, दूसरा काम है भू-सत्यापन का और तीसरा काम है आधार लिंकिंग का।