फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: चाहिए 21वीं किस्त तो आज ही करवा लें ये 3 काम, वरना रह सकते हैं वंचित

Tue, 21 Oct 2025 09:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Oct 2025 09:35 AM IST
सार

PM Kisan Nidhi 2000 Rupees: पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार 21वीं किस्त में भी 2-2 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Task to Get PM Kisan Nidhi Next Amount
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 21st Installment Update: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप चाहें शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक इस योजना की 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 21वीं किस्त की है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपको इस 21वीं किस्त का लाभ मिले तो आपको तीन जरूरी काम करवाने होते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें 21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए करवाना जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Task to Get PM Kisan Nidhi Next Amount
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

किस्त चाहिए तो ये 3 काम करवाने जरूरी हैं:-

पहला काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली किस्त का लाभ मिले, तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। ये काम योजना के तहत सबसे जरूरी काम है। आपको ये काम करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। इसके अलावा आप ऑनलाइन योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Task to Get PM Kisan Nidhi Next Amount
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत आपको भू-सत्यापन का काम करवाना जरूरी होता है। इसमें योजना से जुड़े किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Task to Get PM Kisan Nidhi Next Amount
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। अगर ये काम आपने नहीं करवाया है या नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवाना होता है जिसमें आपके आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना होता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Task to Get PM Kisan Nidhi Next Amount
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

ये काम भी करवा लें

  • आपको अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली किस्त चाहिए तो आपको एक और काम करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन करवाना होता है। दरअसल, सरकार डीबीटी के जरिए ही किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में भेजती है। इसलिए डीबीटी ऑन होना जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed