फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 20वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाला किसान ले सकता है लाभ

Tue, 08 Jul 2025 08:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 08:43 PM IST
सार

19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की गई थी और अब सरकार 20वीं किस्त को जारी करने की तैयारियों में जुटी है। देशभर में करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सवाल है कि इस योजना की 20वीं किस्त सरकार द्वारा कब जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Can Farmers Cultivating Others Land Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी राहत है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल देश के करोड़ों किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में भेज रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को हर साल 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की गई थी और अब सरकार 20वीं किस्त को जारी करने की तैयारियों में जुटी है। देशभर में करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सवाल है कि इस योजना की 20वीं किस्त सरकार द्वारा कब जारी की जा सकती है। 

PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Can Farmers Cultivating Others Land Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार इसी जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसे जारी करने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Can Farmers Cultivating Others Land Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

केंद्र सरकार जल्द ही योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तारीखों की घोषणा कर सकती है। अक्सर पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा एक सवाल काफी चर्चा में रहता है। यह सवाल है - क्या वे किसान जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं वे इस योजना के दायरे में आते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Can Farmers Cultivating Others Land Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

यह सवाल इसलिए भी काफी जरूरी हो जाता है क्योंकि देश में लाखों किसान दूसरों की जमीन पर खेती करने का काम करते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के मुताबिक दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Can Farmers Cultivating Others Land Get Benefit
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ वही किसान ले सकता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। इस कारण दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed