देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देश के लघु और सीमांत किसानों को प्रदान कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देकर सरकार देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहती है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनकी वित्तीय कठिनाइयों को दूर करना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो आर्थिक मदद मिलती है, उसे सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त? लाभ पाने के लिए जरूर करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:59 PM IST
सार
योजना की 18वीं किस्त जारी हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। कई किसान अब 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन