फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त, क्या आपने करवा लिए हैं ये तीन काम?

Sun, 29 Sep 2024 12:14 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 29 Sep 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 18th Installment Release Date 2024 PM modi to Release on 5 October know in hindi
पीएम किसान योजना से ये लोग वंचित रह सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

Pm Kisan Yojana 18th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इन 6 हाजर रुपयों को 2-2 हजार के तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक इस योजना की कुल 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 18वीं किस्त की बारी है। देश के करोड़ों किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम किसान योजना में के तहत 18वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, किसानों को 18वीं किस्त का लाभ 5 अक्तूबर 2024 को मिलेगा। मगर इस किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ काम करना बहुत जरूरी है। आइए इसी के बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं...

PM Kisan Yojana 18th Installment Release Date 2024 PM modi to Release on 5 October know in hindi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Twitter/@minmpkrishi
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से 18वीं किस्त किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे। वे डीबीटी के माध्यम से 9.5 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए सरकार 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी योजना से जुड़े किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे।
PM Kisan Yojana 18th Installment Release Date 2024 PM modi to Release on 5 October know in hindi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं किस्त प्राप्ति की जानकारी
5 अक्तूबर को किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे आने का मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। अगर ये मैसेज आपको प्राप्त नहीं होता है तो आप अपने बैंक की ब्रांच में पासबुक में एंट्री करवाकर या एटीएम जाकर ये पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 18th Installment Release Date 2024 PM modi to Release on 5 October know in hindi
पीएम किसान योजना से ये लोग वंचित हो सकते हैं - फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों की वजह से 18वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए हर लाभार्थी को 5 अक्तूबर से पहले ये तीन काम करना बहुत जरूरी है। जो किसान ये तीन काम नहीं कराएंगे वे इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 18th Installment Release Date 2024 PM modi to Release on 5 October know in hindi
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त पाने के लिए KYC कराएं - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो किस्त का लाभ उठाने के लिए बैंक खाते का ई-केवाईसी का पूरा होना जरूरी है। विभाग की तरफ से पहले भी कहा जा चुका है कि अगर किस्त का लाभ चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें।
  • ई-केवाईसी के अलावा दूसरा काम पीएम किसान योजना के लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है।


ये भी पढ़ें- Ayushman Card Documents: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बेहद जरूरी हैं ये दस्तावेज, आवेदन से पहले यहां देखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed