फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान ऐसे करें चेक, कहीं आपकी तो नहीं अटक रही 16वीं किस्त

Thu, 15 Feb 2024 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Feb 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 16th Installment May Get Stuck For These Farmers Know Reasons
क्यों 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार अलग-अलग तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने की कोशिश करती है। जहां कई योजनाओं में किसी तरह का सामान देने का प्रावधान है, तो वहीं कई योजनाओं में आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में तीन अलग-अलग किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दिया जाता है। इसी कड़ी में 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसमें कई किसानों की किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों और किन किसानों की किस्त अटक सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं..

PM Kisan Yojana 16th Installment May Get Stuck For These Farmers Know Reasons
क्यों 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
  • दरअसल, 16वीं किस्त को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन नियमों की बात करें तो 15वीं किस्त के बाद चार महीने का समय मार्च में पूरा हो रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च महीने में 16वीं किस्त जारी हो सकती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स भी कुछ ऐसा ही बता रही हैं।
PM Kisan Yojana 16th Installment May Get Stuck For These Farmers Know Reasons
क्यों 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock

किन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त?

ई-केवाईसी न करवाने वाले किसान

  • जो भी किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर, अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर बैंक से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 16th Installment May Get Stuck For These Farmers Know Reasons
क्यों 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock

भू-सत्यापन न करवाने वाले किसान

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत सभी किसानों को भू-सत्यापन करवाना जरूरी है। जो किसान इस काम को तय समय तक नहीं करवाएंगे, वो किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 16th Installment May Get Stuck For These Farmers Know Reasons
क्यों 16वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock

ये भी हैं कुछ किसान, जिनकी अटक सकती है किस्त:-

  • फॉर्म में गलत नाम भरा है
  • नाम अंग्रेजी की जगह हिंदी में लिखा है
  • जेंडर गलत भरा है
  • आधार नंबर गलत दर्ज है
  • बैंक खाते की जानकारी गलत दी है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed