फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 15वीं किस्त, किसान यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Sat, 23 Sep 2023 11:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Sep 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 15th installment date: When can the 15th installment be released
15वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

15th Installment Release Date: राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। साथ ही केंद्र सरकार भी कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जिसका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को पहुंच रहा है। इनमें राशन, रोजगार, पेंशन, बीमा समेत कई तरह की अन्य योजनाएं शामिल हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है। ऐसा करके किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त का इंतजार किसानों को है, जिसकी तारीख वो जानना चाहते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में कब तक पहुंच सकती है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 15th installment date: When can the 15th installment be released
15वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
  • दरअसल, अब तक योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। बीती 27 जुलाई को केंद्र सरकार ने डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते मे 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी थी।
PM Kisan Yojana 15th installment date: When can the 15th installment be released
15वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock

घट सकती है लाभार्थियों की संख्या

  • जब 14वीं किस्त जारी की गई थी, तो इसका लाभ लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 15वीं किस्त के समय लाभार्थियों की संख्या में कमी आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई किसान अपात्र पाए गए हैं, तो कई किसान योजना के अंतर्गत आने वाले कामों को पूरा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 15th installment date: When can the 15th installment be released
15वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock

कब आ सकती है 15वीं किस्त?

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर महीने में 15वीं किस्त के पैसे जारी हो सकते हैं। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 15th installment date: When can the 15th installment be released
15वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
  • जब सरकार किस्त देने का फैसला करती है, तो उससे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जानकारी दी जाती है। इसके अलावा आप अमर उजाला के यूटिलिटी सेक्शन amarujala.com/utility से जुड़कर भी इसकी अपडेट ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed