PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। बात इस योजना की करें, तो इस योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। मौजूदा समय में देश के करोडों किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन सबके बीच कई जगहों पर किसानों को ठगने के मामले सामने आए, जिनमें जालसाज किसानों को ठगने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी है, जिससे आप ठगने से बच जाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63804feb5a504928df17d91c","slug":"pm-kisan-yojana-13th-installment-don-t-do-these-mistake-during-pm-kisan-registration-check-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सावधान! किसान किस्त के नाम पर न करें ये चार गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सावधान! किसान किस्त के नाम पर न करें ये चार गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Fri, 25 Nov 2022 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान के लाभार्थी न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
- फोटो : Istock
Trending Videos
पीएम किसान के लाभार्थी न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
- फोटो : istock
ठगी से बचने के लिए न करें ये गलतियां:-
किस्त दिलाने वालों से सावधान
- कई किसान ऐसे हैं जिनकी किन्हीं कारणों 12वीं किस्त नहीं आई। ऐसे में जालसाज इस बात का फायदा उठाकर किसानों को फर्जी कॉल करके किस्त दिलवाने के झूठे वादे करके उनसे पैसे ठगने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए आपको ध्यान रखना है कि सरकार किस्त देने के नाम पर कोई पैसे न देती है न ही पैसे देकर किस्त का लाभ मिलता है। इसलिए किसी को पैसे न दें।
पीएम किसान के लाभार्थी न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
- फोटो : istock
फर्जी केवाईसी से बचकर
- सरकार काफी पहले ही ई-केवाईसी को अनिवार्य कर चुकी है यानी जिसे भी किस्त का लाभ चाहिए उसे ई-केवाईसी करवानी होगी। इसी बात का फायदा उठाकर जालसाज लोगों से फर्जी केवाईसी के नाम पर संपर्क साधकर उनकी गोपनीय जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। आपको यहां पर सतर्क रहना है और किसी को भी अपनी गोपनीय जानकारी न दें। आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर केवीईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान के लाभार्थी न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
- फोटो : istock
फर्जी मैसेज या लिंक पर न करें क्लिक
- जालसाज किसानों को फर्जी मैसेज, व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक आदि भी भेज रहे हैं। इनके जरिए वो किसानों के बैंक खाते को खाली करने की कोशिश कर रहे हैं। इन मैसेज में किस्त आने, अपनी जानकारी अपडेट करने जैसी बातें होती हैं, जिसे देखकर कोई भी इनके जाल में फंस सकता है। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। इन मैसेज और लिंक को तुरंत डिलीट कर दें और इन पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
पीएम किसान के लाभार्थी न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
- फोटो : istock
कॉल पर बैंक खाता अपडेट न करवाएं
- जैसा कि इस बार अपात्र होने के कारण या फॉर्म से लेकर बैंक खाते की जानकारी गलत होने के कारण कई किसानों की 12वीं किस्त अटक गई। इस बात का फायदा उठाकर जालसाज लोगों को संबंधित अधिकारी बनकर बैंक खाते की जानकारी अपडेट करवाने के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहे हैं। आपको इन्हें अपनी कोई जानकारी नहीं देनी है, वरना ये आपको ठग सकते हैं।