PM Kisan Yojana 12th Installment: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। एक तरफ राज्य सरकारें, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जिसमें से एक किसानों के लिए भी है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। हाल ही में 12वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में भेजी गई है, लेकिन अगर आपके खाते में ये पैसे नहीं आए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किस्त पाने के लिए क्या करना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"635f5ba0f9d7836ac573235b","slug":"pm-kisan-yojana-12th-installment-not-received-to-farmers-know-what-to-do-for-12-kist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: नहीं आई 12वीं किस्त तो किसान तुरंत कर लें ये काम, अभी भी मिल सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: नहीं आई 12वीं किस्त तो किसान तुरंत कर लें ये काम, अभी भी मिल सकते हैं पैसे
Mon, 31 Oct 2022 10:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
ये दो काम थे जरूरी:-
नंबर 1
- सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो जाहिर है कि आपके किस्त के पैसे अटके होंगे।
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
नंबर 2
- ई-केवाईसी के अलावा कई किसान ऐसे भी हैं, जिनकी लैंड वेरिफिकेशन नहीं हुई है। इन किसानों के भी किस्त के पैसे अटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
ऐसे मिल सकती है किस्त
- अगर आपने ई-केवाईसी करवा रखी है, तो हो सकता है कि आपकी जमीन का वेरिफिकेशन अभी पेंडिंग होगा। ऐसे में आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर लैंड वेरिफिकेशन करवाना होगा। इसके बाद आपको किस्त जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
क्या किसानों को अभी भी मिल सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
- इसके अलावा अगर आपने ई-केवाईसी करवा रखी है और आपकी लैंड वेरिफिकेशन भी हो रखी है। तो इस स्थिति में हो सकता है कि आपके आवेदन में कोई गलती जैसे- फॉर्म में गलती, बैंक खाते की जानकारी गलत या दस्तावेजों में गड़बड़ी आदि हो। इसे आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर ठीक करवाना होगा।