PM Kisan Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। भारत सरकार किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में साल 2018 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को तीन किस्त के रूपे में दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों में किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। 11वीं किस्त मिलने के बाद किसान बीते लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने वाली है।
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, इस दिन आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन