Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Yojana Ekyc 12th Installment Update in Hindi know all details here
{"_id":"62e0e3e66a26ce7afd663b52","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-yojana-ekyc-12th-installment-update-in-hindi-know-all-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12 Installment Update: देश में किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं 12वीं किस्त भी जल्द ही किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। अगर आप भी 12वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी जल्द से जल्द करा लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथी 31 जुलाई, 2022 तय की है। अगर आप इस डेडलाइन से पहले अपनी ईकेवाईसी नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
आप पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके आसानी से अपनी ईकेवाईसी करा सकते हैं। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको फॉर्मर कॉर्नर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
नेक्स्ट स्टेप पर ईकेवाईसी के विकल्प का चयन करें। अब आपको अपनी आधार डिटेल्स दर्ज करनी है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको उसे दर्ज करना है। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी करा सकते हैं।
11वीं किस्त आने के बाद किसान लंबे समय से 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 1 सितंबर 2022 को 12वीं किस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।