फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana : 15वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने में इन किसानों की बढ़ सकती है मुसीबतें, जानें डिटेल्स

Sat, 04 Nov 2023 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Nov 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: For which beneficiaries the 15th installment may get stuck check details
15th Installment Date: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 15th Installment Beneficiary List : जब किसान दिन-रात अपने खेत में काम करते हैं, तब कहीं जाकर हमें अन्न की प्राप्ति होती है। इसके लिए किसान न बारिश देखते हैं और न गर्मी, बस अपनी फसल को बेहतर बनाने के लिए वो खेतों में काम करते हैं। पर कई किसान ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। इसलिए ऐसे किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना में किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और सालाना उन्हें 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लाभार्थी ऐसे भी हैं, जिनकी 15वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने में मुसीबतें बढ़ सकती हैं यानी इनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: For which beneficiaries the 15th installment may get stuck check details
15th Installment Date: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock

किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

भू-सत्यापन न करवाने वाले किसानों की

  • दरअसल, कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त कई कारणों से अटक सकती है। इनमें पहला काम है भू-सत्यापन। जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में अगर आप लाभ लेना चाहते हैं, तो इस काम को तुरंत करवा लें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: For which beneficiaries the 15th installment may get stuck check details
15th Installment Date: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock

आधार सीडिंग न करवाने वाले किसानों की

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 15वीं किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो। अगर ये काम आपने नहीं करवाया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है, इसलिए लाभ पाने के लिए इस काम को तुरंत करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: For which beneficiaries the 15th installment may get stuck check details
15th Installment Date: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock

ई-केवाईसी न करवाने वाले किसानों की

  • सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि अगर किस्त का लाभ लेना है, तो योजना से जुड़े सभी लोगों को ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाई है, तो इस काम को तुरंत करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: For which beneficiaries the 15th installment may get stuck check details
15th Installment Date: 15वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। वहीं, अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते हैं तो आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed