PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है। हाल ही में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। इस दौरान 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई थी। करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का लाभ पाकर काफी खुश हैं। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनका सवाल रहता है कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पिता और पुत्र दोनों लोग उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: क्या पिता और पुत्र दोनों को मिलेगा 16वीं किस्त का लाभ, जानिए क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन