PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है। अब तक सरकार किसानों के खाते में कुल 16 किस्तें भेज चुकी है। हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में सभी सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन