फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सावधान! अगर किसानों ने नहीं करवाए ये 3 काम, तो अटक सकती है 22वीं किस्त

Mon, 01 Dec 2025 09:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Dec 2025 09:42 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 22 Kist: पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़े हैं, अगर उन्हें 22वीं किस्त का लाभ लेना है तो कुछ काम करवाने जरूरी हैं। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd installment stuck reason check here kab aayegi 22 kist
पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Nidhi 22nd Installment Release Date: सरकार मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का किया जाता है। हर एक योजना की अपनी-अपनी पात्रता सूची होती है और जो इस हिसाब से पात्र होता है वो योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकता है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। किसानों की आर्थिक मदद इस योजना के तहत की जाती है और इस बार योजना की 22वीं किस्त (2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में आएंगे) जारी होनी है। पर क्या आप जानते हैं इस किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी होंगे? अगर नहीं, तो यहां जान लें क्योंकि अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd installment stuck reason check here kab aayegi 22 kist
पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, इससे पहले जारी हो चुकी किस्त जारी हुईं। 21वीं किस्त नवंबर महीने में जारी हुई और इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd installment stuck reason check here kab aayegi 22 kist
पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

ये 3 काम करवाने जरूरी होते हैं किसानों को:-

नंबर 1

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो अपनी खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, जो कि भू-सत्यापन के अंतर्गत आता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो भू-सत्यापन के काम को तय समय के भीतर करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd installment stuck reason check here kab aayegi 22 kist
पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • इसी तरह दूसरा काम है ई-केवाईसी का जिसे योजना से जुड़े किसानों को करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से आप ये काम करवा सकते हैं। इस काम को न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है, क्योंकि ये योजना के सबसे जरूरी कामों में से एक है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd installment stuck reason check here kab aayegi 22 kist
पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि सरकार जब भी किस्त के पैसे जारी करती है, तो वो इन पैसों को डीबीटी के माध्यम से जारी करती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपके बैंक खाते में भी डीबीटी का ऑप्शन ऑन हो, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आप अपने बैंक जाकर इस काम को करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed