फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: शुरू हो गया है नवंबर का महीना, आखिर मोदी सरकार कब जारी कर सकती है 21वीं किस्त?

Sat, 01 Nov 2025 02:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 Nov 2025 02:23 PM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 21st Kist Kab Aegi: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन सवाल यही है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है? क्योंकि किसानों को इस किस्त का इंतजार है।

विज्ञापन
PM Kisan samman nidhi Yojana 21st kist kab aegi Check expected date on 21 instalment and updates in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीएमओ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist: किसानों को अपनी फसल लगाने के लिए खेतों में काफी मेहनत करनी पड़ती है। उच्च क्वालिटी के बीज से लेकर खेतों में पर्याप्त पानी देना और फिर फसल का ध्यान रखना आदि पड़ता है और तब कहीं जाकर फसल लग पाती है। कई किसानों को आर्थिक रूप से भी दिक्कत होती है और इसमें आपकी मदद सरकार केंद्र सरकार योजनाओं के जरिए करती है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।

दरअसल, इस योजना को पात्र किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इसी क्रम में इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये किस्त कब शुरू हो सकती है, क्योंकि अब तो नवंबर का महीना भी शुरू हो गया है। किसान यहां इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan samman nidhi Yojana 21st kist kab aegi Check expected date on 21 instalment and updates in Hindi
21वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त कब आ सकती है?

  • पीएम किसान योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं जिन्हें इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। लगभग हर चार महीने के अंतरल पर योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है और अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं।
PM Kisan samman nidhi Yojana 21st kist kab aegi Check expected date on 21 instalment and updates in Hindi
21वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से नवंबर महीने में 21वीं किस्त जारी होने का समय (चार महीने का समय) हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर महीने में ही जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जो सरकार द्वारा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan samman nidhi Yojana 21st kist kab aegi Check expected date on 21 instalment and updates in Hindi
21वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ध्यान से करवा लें ये काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके और आपको इसका लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ कामों को समय रहते करवा लें। इसमें सबसे पहला काम है ई-केवाईसी का। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसी तरह दूसरा काम है भू-सत्यापन का और इस काम को भी ध्यान से जरूर करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan samman nidhi Yojana 21st kist kab aegi Check expected date on 21 instalment and updates in Hindi
21वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • जबकि, अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक भी करवाना होगा। अगर आप ये नहीं करवाएंगे तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प भी ऑन करवाना होता है, क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त भेजती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed