PM Kisan Yojana 21 Installment Date: अलग-अलग योजनाओं के जरिए सरकार अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। यही नहीं, सरकार समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी शुरू करती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
इस योजना को केंद्र सरकार सिर्फ किसानों के लिए चलाती है। अगर आप एक किसान हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि योजना से जुड़े किसानों को ये किस्त कब मिल सकती है। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है?
- फोटो : pmkisan.gov.in
वेबसाइट पर अभी कोई जानकारी नहीं
- पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अभी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी अपडेट नहीं हुई है। यहां पर अभी 20वीं किस्त (जो 2 अगस्त 2025 को जारी हो चुकी है) की ही जानकारी अपडेट है। जब भी सरकार कोई किस्त जारी करने वाली होती है, तो उससे कुछ दिन पहले किस्त जारी होने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देती है।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?
- योजना के तहत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। पहले चर्चा थी कि दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी हो सकती है, लेकिन अब ऐसा नजर नहीं आ रहा है। वहीं, नियमों के तहत पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, इससे पहले जारी हुई किस्त हुई थी।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इस हिसाब से 21वीं किस्त जारी होने का समय नवंबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक किस्त का इंतजार है। सरकार द्वारा किस्त जारी होने की तारीख बताई जाती है।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
2-2 हजार रुपये आने हैं खाते में
- पीएम किसान योजना के तहत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। योजना की हर किस्त में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और इस तरह से किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। योजना की किस्त जारी करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त जारी करते हैं। डीबीटी के माध्यम से वे किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करते हैं। वे किसानों से संवाद भी करते हैं।