PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। जैसे, किसान क्रेडिट कार्ड जिसमें लोन देने की सुविधा है। इसके अलावा सरकार किसानों को खेती में मदद करने के लिए भी कई योजनाएं चलाती है। अगर आप भी एक किसान हैं तो आप उन योजनाओं से जुड़ सकते हैं जिन्हें सरकार आपके लिए चलाती है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: कौन से हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है 21वीं किस्त? यहां जानें किसान
इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार किसानों के लिए चलाती है। अगर आप एक किसान हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसानों की ये किस्त अटक भी गई है। अगर आपकी भी ये किस्त अटकी है, तो आपको अभी भी ये किस्त मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कैसे मिल सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
क्या पीएम किसान योजना की अटकी हुई किस्त आ सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
कब जारी हुई 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। 2 अगस्त 2025 को योजना की 20वीं किस्त जारी की गई जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। इसके लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां से ये किस्त जारी की गई। इसके लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
3 of 5
क्या पीएम किसान योजना की अटकी हुई किस्त आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से किस्त जारी की। 20वीं किस्त का लाभ 9.70 करोड़ किसानों को इस किस्त का लाभ मिला। डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में ये पैसे भेजे गए। इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों से संवाद भी किया।
4 of 5
क्या पीएम किसान योजना की अटकी हुई किस्त आ सकती है?
- फोटो : AdobeStock
किन किसानों की अटकी है किस्त?
- जहां एक तरफ करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिला, तो वहीं कई किसानों की किस्त भी अटकी। किस्त अटकने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। जैसे, जो किसान इस योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं उनके आवेदन रद्द किए गए। वहीं, उन किसानों की भी किस्त अटकी हो सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम नहीं करवाए हैं, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
5 of 5
क्या पीएम किसान योजना की अटकी हुई किस्त आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे मिलेगी अटकी हुई किस्त?
- अगर आपको भी अटकी हुई किस्त चाहिए तो आपको वो काम करवाने होते हैं, जिनकी वजह से आपकी किस्त अटकी है। अगर आप उन कामों को तय समय तक पूरा करवा लेते हैं, तो आपको अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है। आपके काम पूरे होते ही राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करके आगे भेज देती है जिसके बाद केंद्र सरकार अगली किस्त के साथ आपकी अटकी हुई किस्त भी भेज देती है। बशर्ते, आपके सारे काम पूरे हो जाएं और आप योजना के लिए पात्र रहें।