PM Kisan Nidhi 20th Installment Release Date: भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है जिसमें उन्हें आर्थिक लाभ दिया जाता है ताकि खेती के कामों में ये पैसा उनके काम आ सके। इसके लिए पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: बिना e-KYC करवाए नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, जानें घर बैठे करवाने का तरीका
योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है, लेकिन ये 20वीं किस्त कब जारी होगी इसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है। क्या ये 20वीं किस्त इस बार देरी से जारी होगी? इसी सवाल का जवाब हम यहां जानने की कोशिश करेंगे। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि सरकार 20वीं किस्त कब तक जारी कर सकती है। किसान आगे किस्त के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है किस्त जारी होने का स्टेटस?
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत जितनी भी किस्त अब तक जारी हुई हैं वे सभी लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी हुई है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त भी इतने समय बाद ही रिलीज होगी और ये समय फरवरी के बाद (19वीं किस्त जारी हुई थी) जून में माना जा रहा है जब ये 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
3 of 5
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : X/@BJP4India
क्या देरी से जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
- जिस तरह से जून में किस्त जारी होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब देखें तो आज 26 जून 2025 है और ये महीना 30 जून 2025 को खत्म हो जाएगा। ऐसे में बचे हुए दिनों में किस्त जारी हो पाए, ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस महीने सिर्फ एक बड़ा कार्यक्रम हैं और वो है 29 जून 2025 को 'मन की बात' का।
4 of 5
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : pmkisan.gov.in
- ऐसे में इस बीच पीएम मोदी का कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हैं। यहा जान लें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग पीएम नरेंद्र मोदी ही जारी करते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार किस्त का कार्यक्रम थोड़ा आगे बढ़ सकता है और 20वीं किस्त जुलाई महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार बाकी है। वहीं, योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर भी 20वीं किस्त का कोई अपडेट नहीं है और अभी भी 19वीं किस्त की जानकारी ही यहां पर अपडेट है।
5 of 5
20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में कब आ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खाते में आने है 2 हजार रुपये
- जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ। डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। इस बार भी किस्त के रूप में 2 हजार रुपये किसानों को मिलने हैं।