फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है स्कीम में आवदेन करने की प्रक्रिया

Wed, 09 Jul 2025 08:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 08:35 PM IST
सार

इस योजना का लाभ लेकर देशभर में करोड़ों किसान अपनी छोटी मोटी कृषि आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल 3 किस्तों के रूप में किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Know How To Register In This Scheme
PM Kisan Yojana Registration - फोटो : AdobeStock

भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की एक बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर खेती पर निर्भर है। हालांकि, देश की आजादी के बाद से करोड़ों किसान आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के जरिए सरकार छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ लेकर देशभर में करोड़ों किसान अपनी छोटी मोटी कृषि आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल 3 किस्तों के रूप में किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Know How To Register In This Scheme
PM Kisan Yojana Registration - फोटो : AdobeStock

अब तक सरकार द्वारा इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देशभर में अब करोड़ों किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त इसी जुलाई महीने में जारी कर सकती है। वहीं सरकार ने अभी तक किस्त जारी करने की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Know How To Register In This Scheme
PM Kisan Yojana Registration - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Know How To Register In This Scheme
PM Kisan Yojana Registration - फोटो : AdobeStock

इसके बाद अपने 12 अंकों का आधार नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें। यह करने के बाद अपने राज्य का चयन करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करके गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Know How To Register In This Scheme
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

इसके बाद पूछी गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करके मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। इसके बाद फॉर्म सबमिट कर देना है। इस प्रक्रिया की मदद से आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed