PM Kisan Yojana Fraud Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है। अगर आप भी एक पात्र किसान हैं तो आप इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिसमें आपको सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
PM Kisan Yojana: सावधान किसान! भूलकर न करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
PM Kisan Nidhi Fraud: किसानों को पीएम किसान योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ मिलते हैं, लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो बच सकते हैं फ्रॉड से:-
फर्जी ई-केवाईसी करवाने वालों से बचकर
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ई-केवाईसी के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचकर रहें क्योंकि जालसाज किसानों को ठगने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं। इसमें आपके पास कॉल आ सकता है जिसमें ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है। साथ ही आपको डराया भी जा सकता है कि अगर आप अभी हमसे ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे तो आपकी किस्त अटक सकती है और आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है।
- ऐसे में आपको सबसे पहले तो डरना नहीं है और न ही ऐसी कॉल पर अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी जैसे, बैंक खाते की डिटेल्स या योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर, ओटीपी जैसी चीजें शेयर नहीं करनी चाहिए। जान लें कि ई-केवाईसी करवाने के सिर्फ तीन तरीके हैं जो आधिकारिक रूप से विभाग द्वारा बताए गए हैं।
इन तरीकों से करवाएं ई-केवाईसी:-
- इसमें पहला तरीका है आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं जहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है
- दूसरा तरीका है आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से ओटीपी आधारित ई-केवाईसी खुद कर सकते हैं
- तीसरा तरीका है पीएम किसान योजना का एप, जहां से आप अपने फेस के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर भी हो सकती है ठगी
- जालसाज किसानों को ठगने के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करवाने की आड़ भी लेते हैं। इसमें आपको कहा जाता है कि मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट करवाएं, वरना आपको योजना से जुड़े अपडेट या किस्त की जानकारी नहीं मिल पाएगी। पर आपको ऐसे किसी कॉल, ईमेल या मैसेज पर विश्वास नहीं करना है। आप खुद मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं इसके लिए किसान एप पर जाएं या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और 'Update Mobile Number' पर क्लिक करके आप ये काम कर सकते हैं।