फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan News: इस दिन आ रही पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?

Sun, 14 Apr 2024 10:56 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 10:56 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Which Farmers Will Not Get The Benefit
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी करती है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में 4 महीनों के अंतराल पर भेजती है। सरकार ने हाल ही में 28 फरवरी के दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। 16वीं किस्त के मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Which Farmers Will Not Get The Benefit
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार चुनाव के बाद जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, किस्त के पैसे कब ट्रांसफर होंगे। इसको लेकर सरकार ने अभी तक किसी प्रकार की तारीखों का एलान नहीं किया है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Which Farmers Will Not Get The Benefit
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

वहीं कई किसानों का यह भी सवाल है कि किन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त मिलेगी और किन्हें नहीं। ऐसे में आपको बता दें कि वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Which Farmers Will Not Get The Benefit
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

Guarantee And Warranty: क्या आप जानते हैं गारंटी और वारंटी के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Which Farmers Will Not Get The Benefit
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप इस स्कीम का लाभ पाना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed