देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए सरकार हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16 किस्तों को जारी कर चुकी है। देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का इंतजार है।
PM kisan Yojana: किस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 04 May 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन