PM Kisan Yojana 16th Installment: देश में गरीब किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। इस दौरान 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 15वीं किस्त के पैसों को भेजा गया। 15वीं किस्त का लाभ पाने के बाद करोड़ों किसान काफी खुश हैं।
PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन