PM Kisan 15th Installment Date: देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की राशि को सरकार तीन किस्तों के रूप में जारी करती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। इस योजना के शुरू होने के बाद से सरकार अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्तों को भेज चुकी है। देश में ऐसे कई किसान हैं, जो अक्सर सवाल करते हैं कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में सभी सदस्य उठा सकते हैं?
PM Kisan Nidhi Yojana: क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ, जानिए क्या कहता है नियम
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन