PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में आज भी करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई अड़चनों का सामना करना पड़ता है। फसल की बुवाई से लेकर उसके तैयार होने तक किसानों को कई तरह की समस्याएं परेशान करती हैं। इस दौरान उनका काफी ज्यादा खर्च आता है। कई बार फसलों को तैयार करने के लिए किसानों को कर्ज का सहारा भी लेना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
PM Kisan Yojana: कब आ सकती है खाते में 15वीं किस्त? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन