फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर की ये गलतियां तो अटक सकती है 14वीं किस्त, यहां पहले ही जान लें

Fri, 02 Jun 2023 09:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Jun 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment will Get Stuck Know What Mistakes to Correct
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले जरूतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को दिया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल भर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपको 14वीं किस्त मिले, तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखते हुए कुछ गलतियां करने से बचें। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment will Get Stuck Know What Mistakes to Correct
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण - फोटो : istock

इन गलतियों को करने से बचें:-

ई-केवाईसी

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी करवा लें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment will Get Stuck Know What Mistakes to Correct
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण - फोटो : istock

आधार कार्ड

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ रहे हैं, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। आवेदन फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर भरना होता है। ऐसे में आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपका आधार नंबर सही भरा है या नहीं, क्योंकि अगर ये गलत होगा तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment will Get Stuck Know What Mistakes to Correct
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण - फोटो : istock

आवेदक का नाम

  • योजना में पंजीकरण करते समय आपको आवेदन फॉर्म में अपना नाम भरना होता है। ऐसे में आपको ध्यान ये रखना है कि आपको अपना नाम हिंदी में नहीं बल्कि, अंग्रेजी में भरना है। अगर आप हिंदी में नाम भरते हैं, तो आपको दिक्कत हो सकती है। इसे तुरंत ठीक करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment will Get Stuck Know What Mistakes to Correct
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण - फोटो : istock

भू-सत्यापन

  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए जिस तरह से ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। उसी तरह से आपको भू-सत्यापन भी करवाना अनिवार्य है। आपने अगर ये नहीं करवाया है, तो आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इसे करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed