फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अपने मोबाइल से तुरंत हटा दें ये चार एप, वरना पलक झपकते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

Fri, 02 Jun 2023 08:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Jun 2023 08:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud App Installation Alert Never Install These Fraud Apps Otherwise Bank Account Empty
कौन सी एप मोबाइल के लिए सही नहीं हैं? - फोटो : istock

Fraud App Alert: मोबाइल फोन आने के बाद से हमारे कई काम अब मिनटों में हो जाते हैं। उदाहरण के लिए पहले किसी को पैसे भेजने के लिए बैंक जाना पड़ता था, लेकिन अब आप ये काम नेट बैंकिंग या यूपीआई एप से मिनटों में कर सकते हैं। यही नहीं, कई अन्य काम भी मोबाइल के जरिए पहले के मुकाबले अब जल्दी हो जाते हैं। बस इसके लिए आपको मोबाइल में वो एप चाहिए होता है जिस काम को आपको करना है। हालांकि, ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन सी एप हैं जो आपके स्मार्टफोन के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि ये एप आपकी मेहनत की कमाई को चुरा तक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी एप हैं जिन्हें आपको अपने मोबाइल में कभी नहीं रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इन एप की लिस्ट देख सकते हैं...

Fraud App Installation Alert Never Install These Fraud Apps Otherwise Bank Account Empty
कौन सी एप मोबाइल के लिए सही नहीं हैं? - फोटो : istock

इन एप से जरा बचकर:-

फ्लैश लाइट एप

  • कई लोग मोबाइल में अलग से फ्लैश लाइट एप डाउनलोड कर लेते हैं। पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि ये एप आपकी कई पर्सनल जानकारियां चुराकर आपको चपत लगा सकती है। इसलिए इन एप को डाउनलोड करने से बचें।
Fraud App Installation Alert Never Install These Fraud Apps Otherwise Bank Account Empty
कौन सी एप मोबाइल के लिए सही नहीं हैं? - फोटो : istock

क्लीनर एप

  • मोबाइल से कैशे या जंक फाइल हटाने के लिए लोग क्लीनर एप इंस्टॉल कर लेते हैं। पर ऐसा करने से बचें क्योंकि ये एप पहले तो आपसे कई परमिशन मांगती है और फिर आपका डाटा तक चुरा सकती है। भारत सरकार भी ऐसी कई एप पर रोग लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud App Installation Alert Never Install These Fraud Apps Otherwise Bank Account Empty
कौन सी एप मोबाइल के लिए सही नहीं हैं? - फोटो : istock

कीबोर्ड एप

  • मोबाइल में टाइप करने के लिए कीबोर्ड होता है, लेकिन अलग भाषा में लिखने के लिए लोग अलग से कीबोर्ड इंस्टॉल कर लेते हैं। पर इनमें कई एप फेक होती हैं, जो टाइपिंग के दौरान आपके पासवर्ड चुरा सकती है। इसलिए इन एप से बचकर रहें।
विज्ञापन
Fraud App Installation Alert Never Install These Fraud Apps Otherwise Bank Account Empty
कौन सी एप मोबाइल के लिए सही नहीं हैं? - फोटो : istock

फ्री का एंटी वायरस एप

  • जब भी बात एंटी वायरस की आती है, तो कई मुफ्त के एंटी वायरस एप लोगों को मिल जाती हैं, लेकिन इन एप को आपको अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने से बचना चाहिए। क्योंकि अनजाने लिंक से डाउनलोड किए गए एप खतरनाक हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed