PM Kisan 14th Installment Release Date 2023: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों के खाते में 4 महीनों के अंतराल पर भेजे जाते हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के जारी होने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने निकलकर आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन सरकार जारी कर सकती है 14वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन