PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हर साल सरकार द्वारा कई नई योजनाओं का उद्घाटन किया जाता है, तो दूसरी तरफ कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करने की तरफ भी कदम बढ़ाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। इसी कड़ी में अब तक पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 14वीं किस्त की है, जिसके कारण किसान जानना चाहते हैं कि इस किस्त का लाभ उन्हें कब तक मिल सकता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 14वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"642cf1e0070f801adb030c5a","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-14th-installment-release-date-know-pm-kisan-14-kist-news-updates-in-hindi-2023-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: आखिर कब तक जारी हो सकती है 14वीं किस्त? किसानों को मिलने हैं दो हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: आखिर कब तक जारी हो सकती है 14वीं किस्त? किसानों को मिलने हैं दो हजार रुपये
Wed, 05 Apr 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
इस तरह से जारी होती हैं किस्त
- बात अगर किस्त जारी होने के समय की करें, तो नियमों के हिसाब से पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी हो जाती है।
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- वहीं, अब तक पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को जहां 11वीं किस्त पिछले साल मई में मिली थी, तो वहीं 12वीं किस्त पिछले साल अक्तूबर में मिली थी। इसके अलावा अगर बात 13वीं किस्त की करें, तो ये इसी साल 27 फरवरी को जारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को 14वीं किस्त का इंतजार है, तो वहीं, अभी सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की कोई तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई के महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
जरूर करवा लें ये काम
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है या आप इस योजना से पहली बार जुड़े हैं, तो आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर या खुद घर पर ही किसान पोर्टल pmkisan.gov.in की मदद से खुद ही इस काम को कर सकते हैं।