PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की ऐसी योजनाएं चला रहे हैं जिनका सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें रोजगार देने जैसी योजनाएं, आवास देने जैसी योजनाएं, बीमा, पेंशन और भत्ता योजना आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी कड़ी में इस बार बारी 14वीं किस्त की है, जिसका लाभार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि पात्र किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"649bc6e63ac62eddbb093dfa","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-14th-installment-may-be-transferred-in-july-2023-2023-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 30 जून नहीं इस दिन मिल सकती है किसानों को 14वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 30 जून नहीं इस दिन मिल सकती है किसानों को 14वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने पैसे
Wed, 28 Jun 2023 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- दरअसल, 13 किस्त जारी होने के बाद से ही किसानों को 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, पहले जानकारी मिल रही थी कि 30 जून तक किसानों को 14वीं किस्त के पैसे मिल सकते हैं। पर अब ऐसा नजर नहीं आ रहा है।
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : Istock
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई महीने के पहले सप्ताह में पात्र किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की 14वीं किस्त भेजी जा सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : Istock
मिलती है 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है यानी 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में।
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- इससे पहले योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। सरकार ने बीती 27 फरवरी को 13वीं किस्त जारी की थी। जहां लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को किस्त के पैसे दिए गए थे। सरकार इन पैसों को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करती है।