PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश भर में बड़े पैमाने पर लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस योजना के अंतर्गत हर साल देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्तों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही सरकार 12वीं किस्त भी किसानों के खाते में भेज सकती है। ऐसे में कई किसान बीते लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त को ट्रांसफर कर सकती है।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 12वीं किस्त, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन