केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में से एक है पीएम किसान योजना। पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी को दसवीं किस्त जारी की थी। इसी के साथ सभी लाभार्थियों के खाते में 2000 रुपये आने शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 20,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। ऐसे में अभी कई किसान हैं, जिनकी दसवीं किस्त के 2000 रुपये अभी तक उनके खाते में नहीं आए हैं। अगर आप भी इसमें शामिल हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, दिसंबर-मार्च की किस्त अभी 31 मार्च तक बचे हुए लाभार्थी किसानों के खाते में आती रहेगी। जिन किसानों के खाते में दसवीं किस्त नहीं आई है, वे लोग तुरंत अपनी शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है...
{"_id":"61de7639dfc8a47aa80264b9","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-10th-installment-may-be-credited-before-this-date-in-your-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर अब तक खाते में नहीं आए हैं दो हजार रुपये, तो यहां जानिए कब तक आ सकती है 10वीं किस्त","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan Yojana: अगर अब तक खाते में नहीं आए हैं दो हजार रुपये, तो यहां जानिए कब तक आ सकती है 10वीं किस्त
Wed, 12 Jan 2022 12:57 PM IST
ज्योति मेहरा
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- यदि आपके खाते में भी अभी तक 2000 रुपये नहीं आए हैं, तो इसके लिए आपको पहले अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करना होगा। ये लोग अगर आपकी बात नहीं सुनते हैं और आपकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं। पीएम किसान हेल्प डेस्क सोमवार से शुक्रवार तक खुला होता है। इतना ही नहीं आप चाहें तो ईमेल पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद भी काम ना होने पर आप डायरेक्ट हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 का भी प्रयोग कर सकते हैं।
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- कृषि मंत्रालय द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत सभी लाभार्थियों को लाभ मिले। यदि किसी भी प्रकार की टेक्निकल दिक्कत आ रही है तो उसे तुरंत ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- अगर आपके खाते में अभी तक दसवीं किस्त की राशि नहीं आई है, तो आप खुद भी स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप योजना के वेलफेयर सेक्शन में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401 साथ ही ईमेल आईडी है pmkisan-hqrs@gov.in
विज्ञापन
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
कृषि मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266, पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स- 011—23381092, 23382401, पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर-155261, पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है- 0120-6025109, पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606