फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर अब तक खाते में नहीं आए हैं दो हजार रुपये, तो यहां जानिए कब तक आ सकती है 10वीं किस्त

Wed, 12 Jan 2022 12:57 PM IST
ज्योति मेहरा कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 12 Jan 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be credited before this date in your account
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में से एक है पीएम किसान योजना। पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी को दसवीं किस्त जारी की थी। इसी के साथ सभी लाभार्थियों के खाते में 2000 रुपये आने शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 20,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। ऐसे में अभी कई किसान हैं, जिनकी दसवीं किस्त के 2000 रुपये अभी तक उनके खाते में नहीं आए हैं। अगर आप भी इसमें शामिल हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, दिसंबर-मार्च की किस्त अभी 31 मार्च तक बचे हुए लाभार्थी किसानों के खाते में आती रहेगी। जिन किसानों के खाते में दसवीं किस्त नहीं आई है, वे लोग तुरंत अपनी शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be credited before this date in your account
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • यदि आपके खाते में भी अभी तक 2000 रुपये नहीं आए हैं, तो इसके लिए आपको पहले अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करना होगा। ये लोग अगर आपकी बात नहीं सुनते हैं और आपकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं। पीएम किसान हेल्प डेस्क सोमवार से शुक्रवार तक खुला होता है। इतना ही नहीं आप चाहें तो ईमेल पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद भी काम ना होने पर आप डायरेक्ट हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 का भी प्रयोग कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be credited before this date in your account
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • कृषि मंत्रालय द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत सभी लाभार्थियों को लाभ मिले। यदि किसी भी प्रकार की टेक्निकल दिक्कत आ रही है तो उसे तुरंत ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be credited before this date in your account
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • अगर आपके खाते में अभी तक दसवीं किस्त की राशि नहीं आई है, तो आप खुद भी स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप योजना के वेलफेयर सेक्शन में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401 साथ ही ईमेल आईडी है pmkisan-hqrs@gov.in
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be credited before this date in your account
इस तारीख तक आएगी 10वीं किस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

कृषि मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266, पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स- 011—23381092, 23382401, पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर-155261, पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है- 0120-6025109, पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed