फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: करोड़ों अन्नदाताओं के खाते में आ गई 10वीं किस्त, इस सरल तरीके से चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

Sat, 01 Jan 2022 12:50 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 01 Jan 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 10 installment releases how to check your name in list
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: करोड़ों अन्नदाताओं के खाते में आ गई 10वीं किस्त, इस सरल तरीके से चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं - फोटो : istock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और योजना की 10वीं के पैसे किसानों के खाते में आ गए हैं। इस योजना के लाभार्थी किसानों को अब तक कुल 9 किस्तें पहले ही मिल चुकी थीं और किसानों को लंबे समय से 10वीं किस्त के आने का इंतजार था। पहले कहा जा रहा था कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के पैसे 15 से 16 दिसंबर के बीच किसानों के खाते में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर कयास लगाए जाने लगे थे कि पिछली साल की तरह इस साल भी क्रिसमस के मौके पर सरकार अन्नदाताओं को खुशखबरी दे सकती है। अब नए साल के पहले दिन केंद्र सरकार ने किसानों के अकाउंट में किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक आपने अपने खाते में पैसे चेक नहीं किया है तो जल्दी कर लीजिए। इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आप भी जान सकते हैं आपके खाते में पैसे आए या नहीं। तो चलिए जानते हैं चेक करने का तरीका...

pm kisan samman nidhi yojana 10 installment releases how to check your name in list
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: करोड़ों अन्नदाताओं के खाते में आ गई 10वीं किस्त, इस सरल तरीके से चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं - फोटो : istock

ऐसे करें चेक 

  • अगर आप पीएम किसान योजना का पैसा चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां आपकी स्क्रीन पर होम पेज ओपन होगा।
pm kisan samman nidhi yojana 10 installment releases how to check your name in list
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: करोड़ों अन्नदाताओं के खाते में आ गई 10वीं किस्त, इस सरल तरीके से चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं - फोटो : istock
  • इसके होम पेज में आपको Farmers Corner के अंतर्गत बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। लेकिन आपको Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 10 installment releases how to check your name in list
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: करोड़ों अन्नदाताओं के खाते में आ गई 10वीं किस्त, इस सरल तरीके से चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं - फोटो : istock
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा, जिसमे आपको आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक पर टिक करना है।
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 10 installment releases how to check your name in list
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: करोड़ों अन्नदाताओं के खाते में आ गई 10वीं किस्त, इस सरल तरीके से चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं - फोटो : istock
  • आप जिसे सेलेक्ट करेंगे उस नंबर को भरकर Get Data पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने इस योजना की सभी किस्तों की जानकारी आ जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed