फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर लेना चाहते हैं 18वीं किस्त का लाभ तो किसान आज ही करवा लें ई-केवाईसी, जानें तरीके

Thu, 04 Jul 2024 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Jul 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: how to update e kyc for 18th Kist
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए लोग लाभान्वित हो रहे हैं। शहरों से लेकर गांवों तक में रहने वाले पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में एक योजना है जिसका लाभ देश का किसान ले रहा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको अगली आने वाली 18वीं किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी के काम को पूरा करवा लें। किस्त लेने के लिए ये काम करवाना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आप किन तरीकों से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: how to update e kyc for 18th Kist
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी इसलिए करवाई जाती है ताकि धोखाधड़ी को रोका जा सके और आर्थिक मदद जरूरतमंद हाथों में दी जा सके। कोई अपात्र व्यक्ति गलत तरीके से योजना का लाभ न ले ले, इसलिए भी ई-केवाईसी करवाई जाती है।
PM Kisan Samman Nidhi: how to update e kyc for 18th Kist
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock

ई-केवाईसी करवाने के ये हैं तीन तरीके:-

पहला तरीका

  • आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड लेकर जाना होता है और फिर यहां पर आपकी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: how to update e kyc for 18th Kist
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • आप घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर दिए 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करके अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद सर्च पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां भर दें
  • आखिर में सबमिट पर क्लिक करें जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: how to update e kyc for 18th Kist
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • अगर आप चाहें तो आप अपने नजदीकी बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। अपने साथ आधार कार्ड और बाकी जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं और यहां पर ई-केवाईसी का फॉर्म भर लें। इसके बाद संबंधित अधिकारी से मिलकर आप अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आपके यहां पर बायोमेट्रिक भी लिए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed