फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: परिवार के कितने सदस्य ले सकते हैं किस्त का लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें किसान

Fri, 26 Jul 2024 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Jul 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: how many members in one family can take benefits of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश का किसान आज भी कई मुसीबतों से लड़ता है ताकि उसकी फसल को नुकसान न पहुंचे। कभी बेमौसम बारिश तो कभी सूखे की वजह से भी किसानों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। खासतौर पर जो गरीब वर्ग के किसान हैं उन्हें आर्थिक रूप से कई दिक्कतें होती हैं। इसलिए राज्य और भारत सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाओं के जरिए किसानों की मदद करते हैं। जैसे- केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना योजना को चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक परिवार के कितने सदस्य योजना का लाभ ले सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: how many members in one family can take benefits of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि। - फोटो : Freepik

सरकार कब जारी कर सकती है 18वीं किस्त?

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक पात्र किसानों को 17 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जिसका आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन अगर नियम की मानें तो हर किस्त चार महीने में जारी होती है। ऐसे में जहां 17वीं किस्त 18 जून 2024 को जारी हुई थी, तो वहीं 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हो सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi: how many members in one family can take benefits of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि। - फोटो : istock

इन किसानों को मिलता है लाभ

  • जब आप इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ते हैं तो किस्त का लाभ लेने के लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। इसमें मुख्यत: तीन काम होते हैं। पहली ई-केवाईसी, दूसरा भू-सत्यापन और तीसरा आधार को बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। जो किसान ये काम करवा लेते हैं उन्हें किस्त का लाभ मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: how many members in one family can take benefits of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि। - फोटो : istock
  • अगर आप भी योजना से जुड़े हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या योजना की आधिककारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं
  • वहीं, आधार कार्ड को आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर लिंक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: how many members in one family can take benefits of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि। - फोटो : Freepik

एक परिवार के इतने सदस्यों को मिलता है लाभ

  • यहां जान लीजिए कि योजना के अंतर्गत एक परिवार के केवल एक ही सदस्य को इसका लाभ मिलता है। अगर एक से ज्यादा सदस्य पीएम किसान योजना में आवेदन करते हैं तो उनका आवेदन रद्द हो जाता है। इसके लिए ये भी जरूरी होता है कि आवेदनकर्ता के नाम पर खेती योग्य जमीन हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed