फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त और किन्हें मिल सकता है लाभ? यहां जानें सब कुछ

Wed, 20 Mar 2024 10:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Mar 2024 10:24 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: For which farmers the 17th Kist may get stuck
PM Kisan Yojana 17th Installment: किन किसानों को 17वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इनमें राशन, पेंशन, शिक्षा, रोजगार, बीमा के अलावा कई ऐसी योजनाएं शामिल हैं, जिनमें सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऐसी ही स्कीम है। इसके अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। ऐसे में अब तक किसानों को 16 किस्त का लाभ मिल चुका है और आगे 17वीं किस्त की बारी है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनकी किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इन किसानों के बारे में जान सकते हैं कि ये कौन हैं जिनकी 17वीं किस्त क्यों अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: For which farmers the 17th Kist may get stuck
PM Kisan Yojana 17th Installment: किन किसानों को 17वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock

किन किसानों की और क्यों अटक सकती है किस्त?

नंबर 1

  • इस योजना के अंतर्गत जो किसान ई-केवाईसी का काम नहीं करवाएंगे, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आप ई-केवाईसी करवा लेते हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है।
PM Kisan Samman Nidhi: For which farmers the 17th Kist may get stuck
PM Kisan Yojana 17th Installment: किन किसानों को 17वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भी आप इस काम को करवा सकते हैं। वहीं, बैंक से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: For which farmers the 17th Kist may get stuck
PM Kisan Yojana 17th Installment: किन किसानों को 17वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आपने अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। पर जो किसान इस काम को करवा लेते हैं, उन्हें किस्त मिल सकती है। इस काम को करवाने के लिए अपने बैंक से संपर्क करें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: For which farmers the 17th Kist may get stuck
PM Kisan Yojana 17th Installment: किन किसानों को 17वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है। जो किसान भू-सत्यापन के काम को नहीं करवाते हैं। पर जो किसान इस काम को तय सयम तक करवा लेंगे, उन्हें ये लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed