फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर अब तक नहीं मिली 16वीं किस्त तो तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं अटके हुए पैसे

Thu, 07 Mar 2024 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Mar 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Can Farmers Still Received The Pending 16th Kist
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चलती हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। सरकार भी इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है। इनमें राशन, पेंशन, बीमा, रोजगार के अलावा कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जैसे- किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही देख लीजिए। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और सालाना 6 हजार रुपये। इस बार 16वीं किस्त का लाभ किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको किस्त नहीं मिली। अगर आपको भी अब तक 16वीं किस्त नहीं मिली है, तो आप कुछ काम करवाकर इस किस्त का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कैसे हो सकता है...

PM Kisan Samman Nidhi Can Farmers Still Received The Pending 16th Kist
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock
  • दरअसल, किस्त का लाभ उन किसानों को नहीं मिला है जिन्होंने कुछ कामों को नहीं करवाया है। इसमें दो काम मुख्य तौर पर शामिल हैं। पहला ई-केवाईसी और दूसरा आधार खाते का बैंक खाते से लिंक होना। अगर आप ये दोनों काम करवा लेते हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
PM Kisan Samman Nidhi Can Farmers Still Received The Pending 16th Kist
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock

कैसे करवाएं ई-केवाईसी?

  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो नियमों के तहत किस्त अटकी हो सकती है। इसलिए आप इस काम को करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी आप करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Can Farmers Still Received The Pending 16th Kist
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप अगर चाहें तो पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर जाकर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें और आगे के प्रोसेस को पूरा करें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Can Farmers Still Received The Pending 16th Kist
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप ऊपर बताए गए दोनों तरीकों से ई-केवाईसी नहीं करवाना चाहते हैं, तो एक और तरीका है। इसमें आपको अपना आधार कार्ड लेकर बैंक जाना है। यहां पर आपके फिंगप्रिंट लिए जाते हैं और फॉर्म भरकर जमा करने पर ई-केवाईसी कर दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed