Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Date Check Ineligible Farmers List Kist Status pmkisangovin
{"_id":"691c75bdf2104e52420f405a","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-21st-installment-date-check-ineligible-farmers-list-kist-status-pmkisangovin-2025-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi Yojana: कल किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi Yojana: कल किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:04 PM IST
सार
PM Kisan 21st Installment Date Time Status: पीएम किसान योजना की कल 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : pmkisan.gvo.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Yojana 21st Kist Release Date: सरकार जहां अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है तो वहीं किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसमें राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेशों के उन किसानों के लिए योजनाएं चलाते हैं, जो असल में इन योजनाओं के लिए पात्र होते हैं।
जबकि, केंद्र सरकार भी किसानों के लिए लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके जरिए किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, जो कल यानी 19 नवंबर 2025 को जारी होगी। पर कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन किसान हो सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
कल मिलेगी 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21वीं किस्त
पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की गई थी जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला था। सरकार ने हर बार की तरह ही डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए थे।
3 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
वहीं, अब बारी 21वीं किस्त की है जो कल जारी होगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं किस्त जारी करेंगे। कल दोपहर 2 बजे तमिलनाडु के कोयंबटूर से ये किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया जाएगा। सीधे बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त
जहां एक तरफ पीएम किसान योजना के तहत करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा, तो वहीं कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं। जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें सबसे पहले वे किसान हैं जिन्होंने अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से इस योजना में आवेदन किया है। ऐसे किसानों की पहचान कर इनके आवेदन रद्द किए गए हैं और उन्हें किस्त के लाभ से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
वहीं, जिन किसानों ने योजना के तहत जरूरी काम नहीं करवाए हैं, उनकी भी किस्त अटक सकती है। जैसे, ई-केवाईसी। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है
इसी तरह अगर आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है या आपका ये काम अधूरा है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। योजना के तहत ये जरूरी काम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।