PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन्हीं में से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसका लाभ सीधे तौर पर पात्र किसानों को मिलता है। इसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। पिछली बार 13वीं किस्त और उससे पहले भी कुछ किस्तों को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी खुद पीएम मोदी ही 14वीं किस्त जारी करें। हालांकि, अभी इसको लेकर पीएमओ या कृषि मंत्री की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये 14वीं किस्त कब जारी हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"645334615afacec512049c7b","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-2023-can-pm-modi-release-14th-installment-of-pm-kisan-scheme-get-details-in-hindi-2023-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: क्या इस बार भी खुद पीएम मोदी जारी कर सकते हैं 14वीं किस्त और कब आ सकते हैं पैसे? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: क्या इस बार भी खुद पीएम मोदी जारी कर सकते हैं 14वीं किस्त और कब आ सकते हैं पैसे? यहां जानें सबकुछ
Thu, 04 May 2023 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 May 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : ANI and Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
कब जारी हो सकती है 14वीं किस्त?
- दरअसल, अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने 27 फरवरी को 13वीं किस्त जारी की थी।
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
- ऐसे में अब बारी 14वीं किस्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने में ही ये किस्त जारी हो सकती है। वहीं, खुद पीएम मोदी इस मौके पर लाभार्थियों के साथ संवाद भी कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
ये काम जरूरी करवा लें:-
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें अगर आपने अब तक नहीं करवाई है। अगर आप ये काम नहीं करते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए किसान पोर्टल pmkisa.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- दूसरी तरफ अगर आप चाहते हैं कि आप किस्त से वंचित न रहें, तो आपको भू-सत्यापन भी करवा लेना चाहिए। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना अनिवार्य है और न करवाने वाले किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।