फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: 19वीं किस्त चाहिए तो किसानों को करवाने होंगे ये 3 काम, क्या आपने करवा लिए पूरे?

Sat, 11 Jan 2025 10:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Jan 2025 10:23 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप एक किसान हैं तो पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आपको सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Beneficiary Farmers Three Things to Complete
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: अलग-अलग वर्गों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जो किसानों के लिए चलाई जा रही है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।



वहीं, अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। हालांकि, ये जरूर जान लें कि अगर आपको 19वीं किस्त चाहिए तो आपको तीन काम करवाने होंगे। जो किसान इन कामों को नहीं करवाएगा वो 19वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएगा। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें आपको करवाना जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इन कामों के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Beneficiary Farmers Three Things to Complete
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Freepik

किसानों को ये तीन काम करवाने जरूरी हैं:-

पहला काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए पहला काम है भू-सत्यापन का। आपको इस काम को करवाना होता है, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए इस काम को जरूर करवा लें। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Beneficiary Farmers Three Things to Complete
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

दूसरा काम

  • किसानों को जो दूसरा काम किस्त का लाभ लेने के लिए करना है वो है आधार लिंकिंग का। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और वहां जाकर आप इस काम को करवा सकते हैं, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Beneficiary Farmers Three Things to Complete
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • किस्त का लाभ लेने के लिए तीसरा काम जो करवाना है वो है ई-केवाईसी। अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो आप इस काम को करवा लें। आप इस काम को योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Beneficiary Farmers Three Things to Complete
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed