फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: बस आज भर का और इंतजार, कल आपके खाते में आ जाएगी 18वीं किस्त

Fri, 04 Oct 2024 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Oct 2024 10:08 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist release date is 5th October 2024
PM Kisan Samman Nidhi: 9.4 करोड़ किसानों को मिलेगी 18वीं किस्त। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Nidhi 18th Kist: केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत जो पात्र किसान होते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। केंद्र सरकार की ये योजना है और इससे करोड़ों की संख्या में किसान जुड़े हुए हैं जो किस्त का लाभ लेते हैं। अब तक योजना के लाभार्थियों को कुल 17 किस्त का लाभ दिया जा चुका है और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जो कल यानी 5 अक्तूबर 2024 को जारी हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में 18वीं किस्त से जुड़ी चीजों के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist release date is 5th October 2024
PM Kisan Samman Nidhi: 9.4 करोड़ किसानों को मिलेगी 18वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock

बस आज भर का इंतजार

  • दरअसल, सरकार की तरफ से 18वीं किस्त की तारीख जारी हो चुकी है। कल यानी 5 अक्तूबर 2024 को 18वीं किस्त जारी की जाएगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वीं किस्त जारी करेंगे जिसके लिए वे महाराष्ट्र के वाशिम जाएंगे। किस्त जारी करने के अलावा पीएम मोदी किसानों से संवाद भी करेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist release date is 5th October 2024
PM Kisan Samman Nidhi: 9.4 करोड़ किसानों को मिलेगी 18वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock

इतने किसानों को मिलेगा लाभ

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब कल 18वीं किस्त जारी होगी। 18वीं किस्त का लाभ 9.4 करोड़ लाभार्थी किसानों को मिलेगा इन किसानों के बैंक खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist release date is 5th October 2024
PM Kisan Samman Nidhi: 9.4 करोड़ किसानों को मिलेगी 18वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर पाएंगे चेक

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी कल 18वीं किस्त का लाभ मिल जाएगा। ऐसे में आपके खाते में किस्त आने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आता है जिसमें जानकारी दी होती है कि आपके खाते में किस्त भेज दी गई है। इसके अलावा बैंक की तरफ से भी खाते में पैसे प्राप्त होने का मैसेज खाताधारक को भेजा जाता है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist release date is 5th October 2024
PM Kisan Samman Nidhi: 9.4 करोड़ किसानों को मिलेगी 18वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock
  • मैसेज के अलावा आप एटीएम जाकर भी चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। इसके लिए आपको डेबिट कार्ड से एटीएम मशीन में चेक करना होता है। वहीं, आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे भी आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed