PM Kisan Yojana 16th Installment Date: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित भी हो रहा है। मुफ्त व सस्ता राशन, घर बनाने के लिए सब्सिडी, बुढ़ापे के लिए पेंशन देने जैसी कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है और इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को किसानों के लिए चलाया जा रहा है और इसमें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इसी कड़ी में 28 फरवरी 2024 यानी दो दिन बाद 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये किसान कौन है और किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65dc2146b9d727d01d0e64a5","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-16th-installment-may-get-stuck-for-these-farmers-2024-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi Yojana: दो दिन बाद आ रही है 16वीं किस्त, यहां जानें कौन किसान और क्यों रह सकते हैं वंचित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi Yojana: दो दिन बाद आ रही है 16वीं किस्त, यहां जानें कौन किसान और क्यों रह सकते हैं वंचित
Mon, 26 Feb 2024 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
पहले किसान
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों की किस्त अटक सकती है, जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। योजना के तहत ऐसा करना जरूरी है, वरना किस्त के लाभ से आप वंचित रह सकते हैं।
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
दूसरे किसान
- योजना से जुड़ने के बाद किसानों को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
तीसरे किसान
- आप पीएम किसान योजना से जुडते हैं, तो आपको आवेदन फॉर्म भरना होता है। ऐसे में अगर इसमें कोई गलती है, नाम गलत भरा है, आधार नंबर गलत भरा है या फिर बैंक खाते की जानकारी गलत दर्ज की है आदि। तो ऐसी स्थिति में भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
चौथे किसान
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आपका ई-केवाईसी का काम पूरा हो। अगर आपने ये नहीं करवाई है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।