PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हर साल सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। पेंशन, राशन, आवास, शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता, बीमा जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये। पिछले दिनों योजना की 13वीं किस्त जारी की गई, जिसके बाद अब 14वीं किस्त का इंतजार शुरू हो गया है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि लाभार्थियों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6413fa473f91b22bbb0b3b78","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-14th-installment-date-know-pm-kisan-14-kist-kab-aayegi-2023-2023-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana जान लीजिए सरकार किस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, मिलेंगे दो हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana जान लीजिए सरकार किस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, मिलेंगे दो हजार रुपये
Fri, 17 Mar 2023 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : Istock
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : Istock
13वीं किस्त कब जारी हुई?
- 14वीं किस्त आने की तारीख के बारे में जानें उससे पहले 13वीं किस्त के बारे में जान लेते हैं। दरअसल, 27 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त जारी की गई। इस बार लगभग 8 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को किस्त के पैसे मिले।
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : Istock
14वीं किस्त कब आ सकती है?
- 13वीं किस्त जारी होने के बाद से ही अब लाभार्थियों को 14वीं किस्त का इंतजार है। वैसे तो सरकार की तरफ से अभी किस्त जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल से जुलाई महीने के बीच ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : istock
ये लोग नहीं ले सकते योजना का लाभ:-
- संवैधानिक पदों पर आसीन किसान परिवार
- संस्थागत भूमि धारक
- सरकारी स्वायत्त निकायों में काम करने वाले लोग
- राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और
- 10 हजार रुपये प्रति माह से ज्यादा आय वाले लोग
- पेंशनभोगी, इंजीनियर, डॉक्टर और वकील आदि।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : istock
ये दो काम जरूर करवा लें
- अगर आप चाहते हैं कि आपको आगामी किस्त का लाभ मिले, तो पात्र किसान इसके लिए दो काम जरूर करवा लें। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी करवाना और दूसरा काम है भू-सत्यापन करवाना। अगर आप ये दोनों काम या इनमें से एक भी काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।