फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान जरूर चेक कर लें अपना स्टेटस, जान पाएंगे 13वीं किस्त मिल पाएगी या नहीं

Sat, 11 Feb 2023 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Feb 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Status Check Online Full Process
पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई ऐसी योजनाओं को चला रहे हैं जिनका उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाना है। मौजूदा समय में देश में पेंशन, आवास, रोजगार, बीमा और आर्थिक मदद करने जैसी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये। वहीं, 12 किस्त जारी होने के बाद अब सभी लाभार्थियों को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें ताकि आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या फिर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Status Check Online Full Process
पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

इस सरल तरीके से किसान चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Status Check Online Full Process
पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर पहुंचेंगे, तो फिर आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला विकल्प नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
  • अब आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर या फिर अपना रजिस्ट्रेशन नबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Status Check Online Full Process
पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आप देखेंगे, तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा इसे दर्ज करें
  • अब आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप देखेंगे, तो आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Status Check Online Full Process
पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • आपके सामने जो स्टेटस आएगा, उसमें आपको ये चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे 'यस' लिखा है या फिर 'नो'
  • अगर इन तीनों में से एक के आगे भी 'नो' लिखा है, तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • पर अगर तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed