फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपके स्टेटस में भी दिख रहा ये मैसेज, तो मिल सकती है अटकी हुई 12वीं किस्त, जानें कैसे

Sat, 29 Oct 2022 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 29 Oct 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Beneficiary List Check Who Will Get 12 Kist Money
किसान अपनी किस्त का स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: देश के किसानों के लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद किसानों तक आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है, खेती के लिए उपकरण दिए जाते हैं, सस्ती दरों पर कर्जा देने जैसी अन्य व्यवस्था की जाती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के जरिए किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

पिछले दिनों 12वीं किस्त जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपको अपना स्टेटस चेक करना है और अगर आपको यहां एक मैसेज दिख रहा है। तो आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्टेटस चेक कैसे करना है और कौन सा मैसेज इसमें देखना है, जिससे ये पता चलेगा कि आपको 12वीं किस्त के पैसे मिल पाएंगे या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Beneficiary List Check Who Will Get 12 Kist Money
किसान अपनी किस्त का स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं - फोटो : istock

सबसे पहले स्टेटस चेक करें:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी उन किसानों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके बैंक खाते में 12वीं किस्त नहीं आई है, तो आपको स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Beneficiary List Check Who Will Get 12 Kist Money
किसान अपनी किस्त का स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर आपको नीचे की तरफ दिख रहे बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना है। इसके क्लिक करते ही आपके सामने एक स्क्रीन आएगी, जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर या योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Beneficiary List Check Who Will Get 12 Kist Money
किसान अपनी किस्त का स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर में से कोई एक दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट कर दें। फिर आपके सामने आपकी 12वीं किस्त का स्टेटस आ जाएगा।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Beneficiary List Check Who Will Get 12 Kist Money
किसान अपनी किस्त का स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं - फोटो : istock

इस मैसेज का रखें ध्यान

  • इसके बाद स्टेटस में आपको तीन चीजें देखनी है। पहली 'ई-केवाईसी डन', दूसरी 'पात्रता' और तीसरी 'लैंड सिडिंग'। इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपकी किस्त देर से ही सही, लेकिन आपके खाते में आ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed